Skip to content
Follow The Current Scenario Trusted news for a better tomorrow
Join channel
Thursday, 22 October 2026
BREAKING
Veteran Journalist Ram Bahadur Rai Turns 80, Rajnath Singh Attends Grand CelebrationASHOK VAJPEYI CONFERRED THE SHRIKANT VERMA SHIKHAR SAMMANHonouring Ancestors Through the Bhagwat: Pandit Shubham Agnihotri on an Enduring Spiritual TraditionHindi's promotion will be greater through digital media: Dr. Priyaranjan Trivedi, Founder Chancellor K.R. Mangalam University Conferred with Prestigious QS I-GAUGE ‘Diamond’ RatingGrand Celebration of Aarambh 2026 Orientation Day at K.R. Mangalam UniversityMata Sundri College for Women to Organise Health and Dental Check-up Camp on August 10, 2026Lawyers Welfare Society Has Consistently Raised Its Voice for the Welfare of Advocates : President Vishal SharmaRoad Safety is a Collective Responsibility : Dr. Avneet Kaur Programme Officer NSSK.R. Mangalam University Signs MoU with AGAATE | Anzix Farm Technologies to Strengthen Industry- academia collaboration The Bhagidari Jan Sahyog Samiti has released the first list of educators to be honored with the National Teacher Award.Skill, Industry Integration with Education Essential: Mahipal DhandaVeteran Journalist Ram Bahadur Rai Turns 80, Rajnath Singh Attends Grand CelebrationASHOK VAJPEYI CONFERRED THE SHRIKANT VERMA SHIKHAR SAMMANHonouring Ancestors Through the Bhagwat: Pandit Shubham Agnihotri on an Enduring Spiritual TraditionHindi's promotion will be greater through digital media: Dr. Priyaranjan Trivedi, Founder Chancellor K.R. Mangalam University Conferred with Prestigious QS I-GAUGE ‘Diamond’ RatingGrand Celebration of Aarambh 2026 Orientation Day at K.R. Mangalam UniversityMata Sundri College for Women to Organise Health and Dental Check-up Camp on August 10, 2026Lawyers Welfare Society Has Consistently Raised Its Voice for the Welfare of Advocates : President Vishal SharmaRoad Safety is a Collective Responsibility : Dr. Avneet Kaur Programme Officer NSSK.R. Mangalam University Signs MoU with AGAATE | Anzix Farm Technologies to Strengthen Industry- academia collaboration The Bhagidari Jan Sahyog Samiti has released the first list of educators to be honored with the National Teacher Award.Skill, Industry Integration with Education Essential: Mahipal Dhanda
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
Latest News

1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड

22 Oct 2026, 02:56 PM 7 min read

नवंबर का महीना शुरू होने से पहले ही देश के राजनीतिक कैलेंडर पर कुछ तारीखें गहरे रंग में दर्ज हो चुकी हैं. 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में विपक्षी दलों का एक बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है.

इसके ठीक बाद 12 नवंबर को 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जनता के सामने आ जाएगी. प्रशासनिक पन्नों पर नाम जोड़ने और घटाने की यह हलचल अभी शुरू ही होगी कि आसमान में ग्रहों की चाल भी एक नया मोड़ ले लेगी.

16 नवंबर को स्वतंत्र भारत की कुंडली में एक बेहद संवेदनशील स्थिति बनेगी और फिर 26 नवंबर से देश के वर्षफल की दशा बदल जाएगी.

ऐसे में यह सवाल मौजूं हो जाता है कि क्या आने वाले दिनों की लड़ाई सिर्फ SIR और चुनाव आयोग के इर्द-गिर्द सिमटी रहेगी या फिर जनता का अंदरूनी मानस पूरी सियासी पटकथा को नए सिरे से लिखेगा.

सड़क से लेकर अदालत तक विपक्ष फिलहाल किसी भी मोर्चे पर कदम पीछे खींचने के मूड में नहीं दिखता.

1 नवंबर की रैली के लिए दिल्ली पुलिस की हरी झंडी मिल चुकी है और छात्र संगठनों से लेकर नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को भी इस मुहिम से जोड़ने की कोशिशें जारी हैं. मगर यह मान लेना जल्दबाजी होगी कि नवंबर की पूरी राजनीति का फैसला केवल रामलीला मैदान के भाषणों से हो जाएगा.

असल कहानी इस शक्ति-प्रदर्शन के बाद शुरू होने वाले प्रशासनिक और कानूनी दांव-पेंचों से तय होगी. चुनाव आयोग के तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी, जिसके बाद 11 दिसंबर तक दावों और आपत्तियों का दौर चलेगा.

इसका सीधा मतलब यह है कि महीने की शुरुआत में जो टकराव सड़कों और मंचों पर दिखेगा, वह दूसरे हफ्ते तक पहुंचते-पहुंचते कागजातों, आंकड़ों और कानूनी दलीलों की मेज पर आ जाएगा. दिलचस्प यह है कि मेदिनी ज्योतिष के पन्ने भी नवंबर के इसी हिस्से को सबसे ज्यादा संवेदनशील बता रहे हैं.

स्वतंत्र भारत की कुंडली में अचानक क्यों बढ़ गया जनता का ताप

15 अगस्त 1947 की आधी रात नई दिल्ली, भारत की कुंडली वृषभ लग्न और कर्क राशि की है. इस लग्न चक्र में सिंह राशि चौथे भाव में पड़ती है और कुंभ राशि ठीक सामने दसवें भाव में स्थित होती है.

अगर इसे बिना किसी उलझाव के समझें तो चौथा भाव देश के अंदरूनी हालात, आम जनता के मिजाज, राज्यों के रुख और सामाजिक शांति का केंद्र होता है. वहीं दसवां भाव सीधे तौर पर सत्ता, सरकार के कामकाज और हुकूमत की साख से ताल्लुक रखता है.

नवंबर के मध्य में ग्रहों का सबसे ज्यादा दबाव इन्हीं दोनों भावों पर एक साथ बनने जा रहा है, जो इसे किसी सामान्य राजनीतिक उठापटक से अलग बनाता है.

12 नवंबर की रात जब मंगल अपनी चाल बदलकर सिंह राशि में दाखिल होंगे, तो वहां देवगुरु बृहस्पति और केतु पहले से अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे होंगे. इसका अर्थ यह हुआ कि कुंडली का वह कोना अचानक कई बड़े ग्रहों की ऊर्जा से भर जाएगा जो सीधे तौर पर आम नागरिक और घरेलू परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करता है.

संकेत साफ है कि आने वाले दिनों में किसी भी राजनीतिक मुद्दे का भविष्य इस बात पर टिकेगा कि आम जनता उसे कितनी गंभीरता से लेती है.

रामलीला मैदान के मंच पर कितनी कुर्सियां भरीं और कितने नारे लगे, यह एक दिन की सुर्खी बनकर रह सकता है. असली कसौटी यह होगी कि क्या उसके दो हफ्ते बाद भी वही आवाज दिल्ली की सीमाओं को पार कर राज्यों के कस्बों और चौपालों तक गूंज रही है.

क्या वोटर लिस्ट से जुड़े तकनीकी सवालों को आम मतदाता अपने अधिकार की लड़ाई मान रहा है. आने वाले दिनों की ग्रह स्थिति सत्ता और विपक्ष दोनों को इसी जनता की अदालत में खड़ा करती दिखती है.

जब कागजों की लड़ाई पर बदलेगी बुध और शुक्र की चाल

12 नवंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के सार्वजनिक होने के ठीक अगले दिन 13 नवंबर को संवाद और आंकड़ों के कारक बुध की उल्टी चाल समाप्त हो जाएगी. इसके चौबीस घंटे बाद यानी 14 नवंबर को शुक्र भी अपनी सीधी चाल चलने लगेंगे. पारंपरिक ज्योतिष में बुध का सीधा संबंध दस्तावेजों, सूचियों, आंकड़ों और आधिकारिक संवाद से माना जाता है.

सरल शब्दों में इसका निहितार्थ यह है कि महीने के पहले पखवाड़े में जिस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप, बयानों का शोर और दावों का धुंधलका बना रहेगा, महीने के दूसरे हिस्से में उसके वास्तविक तथ्य और रिकॉर्ड ज्यादा स्पष्टता के साथ सामने आने लगेंगे.

यह स्थिति किसी एक राजनीतिक दल के दावे पर मुहर नहीं लगाती, लेकिन घटनाक्रम की टाइमिंग बेहद मानीखेज है. एक तरफ ड्राफ्ट सूची का आना, दूसरी तरफ संचार के ग्रह का सीधा होना और उसके तुरंत बाद वह तारीख आना जो इस पूरे महीने का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु है.

16 नवंबर की वो तारीख जब आमने-सामने होंगे दो बड़े ग्रह

16 नवंबर को गुरु और मंगल सिंह राशि में एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे और उसी दिन दोनों की युति भी बनेगी. केतु पहले से उसी दायरे में बैठा होगा और ठीक सामने कुंभ राशि से राहु की दृष्टि इस समीकरण पर पड़ रही होगी. इसी दिन शाम को सूर्य भी अपनी राशि बदलकर वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे.

इसका अर्थ यह है कि भारत की कुंडली में एक तरफ जनता और देश के अंदरूनी मिजाज का घर पूरी तरह सक्रिय होगा, तो दूसरी तरफ शासन और सत्ता से जुड़ा पक्ष भी पूरी ताकत से सामने खड़ा रहेगा.

इसलिए 16 नवंबर के आसपास के घटनाक्रम को केवल विपक्ष के विरोध या सरकार के आधिकारिक जवाब तक सीमित करके नहीं देखा जा सकता.

सबसे अहम कड़ी होगी जनता की अपनी प्रतिक्रिया. सरकार के किसी कदम को आम नागरिक किस तरह लेता है, विपक्ष के तेवर जमीन पर कितना असर छोड़ते हैं और क्या राष्ट्रीय राजधानी का यह सियासी बखेड़ा आम आदमी की रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ पाता है, असली परीक्षा इसी की होनी है.

मंगल और राहु की सीधी भिड़ंत

इस पूरी तस्वीर को एक और बात बेहद संवेदनशील बना देती है. भारत की कुंडली में सितंबर 2025 से मंगल की महादशा चल रही है और उसके भीतर फरवरी 2026 से राहु की अंतर्दशा का प्रभाव बना हुआ है. यानी नवंबर 2026 के इस पूरे दौर का मुख्य नियंत्रक समय मंगल-राहु का ही है.

अब 16 नवंबर के गोचर को ध्यान से देखें तो जिस मंगल का मुख्य कालखंड चल रहा है, वह सीधे जनता और आंतरिक असंतोष के भाव में पहुंच रहा है. वहीं दूसरी तरफ अंतर्दशा का स्वामी राहु सरकार और सत्ता के दसवें भाव में बैठकर उसके ठीक सामने खड़ा होगा.

यही वजह है कि जानकार इसे सामान्य ग्रह चाल मानने से परहेज कर रहे हैं. यह किसी बड़े संकट की घोषणा नहीं है, बल्कि इस बात का खुला इशारा है कि जनता की अपेक्षाओं और शासन के फैसलों के बीच एक तीखा खिंचाव देखने को मिल सकता है. बयानों की धार तेज होगी और दोनों ही पक्ष अपनी-अपनी बात को सही साबित करने के लिए पूरी ताकत झोंकते नजर आएंगे.

इस गहमागहमी के बीच किसी ऐसे तीसरे अप्रत्याशित मुद्दे के उभरने की संभावना भी बनी रहेगी जो फिलहाल किसी के एजेंडे में नहीं है.

2026 के वर्षफल ने कैसे बढ़ा दी 16 नवंबर की अहमियत

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू वर्षफल से जुड़ा है. भारत की वर्ष 2026 की वर्षफल कुंडली में भी सिंह लग्न ही उदित हो रहा है. 16 नवंबर को जब गुरु, मंगल और …

Share: Facebook X

More Stories